Searching...
Friday, June 28, 2019

भारत हिंदी निबंध 200 शब्द India

June 28, 2019

Hindi Essay On India


भारत एक विशाल देश है। भारत को सोने की चिड़िया भी कहा जाता था। भारत का नाम राजा दुष्यंत और रानी शकुंतला के पुत्र भरत के नाम पे पड़ा है। पहले इसका नाम आर्यवर्त था। अंग्रेजो ने इसे इंडिया नाम दिया।

भारत एक लोकतंत्र गणराज्य है। हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जिसमे तीन रंग है संतरी ,सफ़ेद और हरा। यहाँ का संविधान विश्व का सबसे बड़ा सविंधान है जिसमे हर एक नागरिक को सामान अधिकार दिया गया है।

अंग्रेजों की गुलामी

हमारा देश कई सालों तक अंग्रेजों की गुलामी में जकड़ा रहा और अंत में महात्मा गांधी और कई देश भक्तों के प्रयास से १५ अगस्त १९४७ में इसके विभाजन के साथ हम आज़ाद हो गये। विभाजन के बाद इसके दूसरे हिस्से का नाम पाकिस्तान रखा गया।

हमारे देश की संस्कृति

हमारे देश की संस्कृति बहुत पुरानी है जिसने सबको आजतक एकसाथ करके रखा हुआ है। यहाँ २९ राज्य और ७ संघ राज्यक्षेत्र है। यहाँ तरह तरह की भाषाएँ बोली जाती है। हमारे देश की संस्कृति की कई विशेषताएं है जिनमे में एकता में अनेकता सबसे अहम है। यहाँ हर धर्म के और अनेक तरह की जातियों के लोग रहते है और सबको सामान अधिकार दिए गए है। १५ अगस्त और २६ जनवरी हमारे राष्ट्रीय त्योहार है। दिवाली का त्योहार हमारे देश का मुख्य पर्व माना जाता है।


0 comments:

Post a Comment