Searching...
Saturday, May 18, 2019

Short Essay on GST in Hindi Language – जीएसटी पर निबंध ( 200 words )

May 18, 2019

Short Essay on GST in Hindi Language – जीएसटी पर निबंध ( 200 words )

1 जुलाई, 2017 में सरकार द्वारा अलग अलग कर हटाकर एक कर की व्यवस्था कर दी गई है जिसे वस्तु एवं सेवा कर का नाम दिया गया है। सभी लोग इसे जी. एस.टी. के नाम से जानते है। जी.एस.टी. की वजह से लोगों को काफी सुविधा हुई है क्योंकि अब उन्हें हर चीज का अलग अलग नहीं देना पड़ता था और एक कर की वजह से लोग ज्यादा से ज्यादा कर देने लगे जिससे काले धन में गिरावट हुई और देश के कोष में धन आने की वजह से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है ।
एक कर की व्यवस्था होने से बहुत से लाभ हुए है और उन्हें अलग अलग तरह से विभाजित किया गया है। वस्तु एवं सेवा कर सामान बेचने वालों पर नहीं लगता है बल्कि वह अप्रत्यक्ष रूप से सामान खरीदने वाले पर लगता है। राज्य के अंदर राज्य वस्तु एवं सेवा कर लगता है। जी.एस.टी. लागु होने से कुछ चीजे सस्ती हुई है तो कुछ के दाम में बढ़ोतरी हुई है। सरकार की इस नीति से देश को बहुत लाभ हुआ है और यह देश के लिए बहुत ही कल्याणकारी है। हम सबको मिलकर कर अदा करना चाहिए और देश को मजबूत बनाने में सहयोग देना चाहिए।

1 comments: