Searching...
Friday, November 9, 2018

ग्लोबल वार्मिंग hindi essay on global warming 150 words

November 09, 2018
ग्लोबल वार्मिंग हमारे देश की नहीं बल्कि  पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ी समस्या है और यह धरती के वातावरण पर लगातार बढ़ रही है ग्लोबल वार्मिंग के सबसे बड़े जिम्मेदार स्वयं  मानव ही  है .बढ़ती हुई औधोगिक गतिविधियां, मशीनीकरण और आधुनिकीकरण की वजह से हर तरफ लगातार ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ रही है मनुष्य की इन गतिविधियों से खतरनाक गैस कार्बन डाइऑक्साइड ,मीथेन, नाइट्रोजन ऑक्साइड,इत्यादी का ग्रीन हाउस गैसों की मात्रा में वातावरण में बढ़ोतरी हो रही है।
 ग्लोबल वार्मिंग इंग्लिश भाषा का शब्द है जिसका हिंदी में अर्थ हुआ ग्लोबल यानी पूरी धरती और वार्मिंग  होना।  धरती के वातावरण में तापमान के लगातार हो रही विश्वव्यापी बढ़ोतरी को ग्लोबल वार्मिंग कहते हैं।
 अगर धरती का तापमान यु ही बढ़ता रहा तो  इससे  पहाड़ो पर जमी बर्फ पिघलनी शुरू हो जाएगी जिस से समुद्र का जलस्तर बढ़ जाएगा ,समुद्र की इस तरह जलस्तर बढ़ने से दुनिया के कई हिस्से जल में लीन हो जाएंगे भारी तबाही मचेगी यह किसी विश्वयुद्ध या किसी उल्का पिंड  पृथ्वी से टकराने से होने वाली तवाही से भी ज्यादा भयानक तबाही होगी ।
मानव विकास और प्रगति की अंधी दौड़ में प्रकृति से दूर होता जा रहा है। हमारी खुशी और संसाधनों को इकट्ठा करने के लिए पेड़ और जंगलों को नष्ट किया जा रहा है उद्योगिक क्रांति की वजह से कोयले ,तेल,और करोड़ों वाहनों के चलाने की वजह से बहुत प्रदूषण हो रहा है जिससे हमारी पृथ्वी असामान्य रूप से गर्म होती जा रही है 
 जिस प्रकार हम इस धरती और वायुमंडल  को नुकसान पहुंचा रहे हैं शयद आने वाले कुछ वर्षो बाद हमारे हाथ पछतावे के आलावा कुछ न रह जाए।  जिस ऑक्सीजन को लेकर हमारी सांसे चलती है वही सांसे इस खतरनाक गैसों की वजह से कहीं थमने ना लगे। इसलिए तकनीकी ओर आर्थिक आराम से ज्यादा अच्छा प्राकृतिक सुधार जरुरी है। 

1 comments:

  1. Thank You for sharing very informative information on Essay on global warming in hindi and keep share more information.

    ReplyDelete