Searching...
Friday, November 9, 2018

दशहरा पर निबंध essay on dushhara in hindi (280 words)

November 09, 2018
दशहरा भारत का एक महत्वपूर्ण  उत्सव है। पूरे देश में इसे पूरे उत्साह, प्यार, विश्वास और सम्मान के साथ हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है। दशहरा के सभी स्कूलों और कॉलेजो में छुट्टी रहती है  ये पर्व  दीवाली के 20 दिन पहले पड़ता है।

भारत एक ऐसा देश है जो अपनी परंपरा और संस्कृति, मेले और उत्सव के लिये जाना जाता है। यहाँ हर पर्व को लोग पूरे जोश और खुशी के साथ मनाते है। इस उत्सव की शुरुआत हिन्दू लोगों के द्वारा उस दिन से हुई जब भगवान राम ने असुर राजा रावण को दशहरा के दिन मार दिया था । भगवान राम ने रावण को इसलिये मारा क्योंकि उसने माता सीता का हरण कर लिया था और उन्हें आजाद करने के लिये तैयार नहीं था। 
दशहरा का महत्व
दशहरा का पर्व हर एक के जीवन में बहुत महत्व है इस दिन लोग अपने अंदर की भी  बुराइयों को ख़त्म करके नई जीवन की शुरुआत करते है। 
दशहरा का महत्व इस रूप में भी होता कि मां दुर्गा ने दसवें दिन महिषासुर राक्षस का वध किया था।महिषासुर और शक्‍ति (माँ दुर्गा) के बीच 10 दिनों तक युद्ध हुआ और आखिरकार मां ने 10 वें दिन विजय हासिल कर ली। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र में देवी मां अपने मायके आती हैं और उनकी विदाई हेतु लोग नवरात्र के दसवें दिन उन्हें पानी में विसर्जित करते हैं।
दशहरा भगवान राम और माता दुर्गा दोनों का महत्व दर्शाता है. रावण को हराने के लिए श्री राम ने मां दुर्गा की पूजा की थी और आर्शीवाद के रूप में मां ने रावण को मारने का रहस्‍य बताया था।
दशहरा का मेला
इस  दिन देश में  कई जगह पर  दशहरा का  मेला लगता है इनमे सबसे अधिक प्रसिद्ध कुल्लू का दशहरा  और मैसूर का दशहरा है  इस दिन बच्चे मेला घूमने जाते है और मैदान में रावण दहन  देखने जाते है।
इस दिन सड़कों पर बहुत भीड़ होती है। लोग गाँवों से शहरों में दशहरा मेला देखने आते है। जिसे दशहरा मेला के नाम से जाना जाता है। 
निष्कर्ष
हिन्दू धर्मग्रंथ रामायण के अनुसार युद्ध के दसवें दिन रावण को मारने का राज जान कर उस पर विजय प्राप्त कर लिया था। अंततः रावण को मारने के बाद राम ने सीता को वापस पाया। हयह बुराई पर अच्छाई की जीत की ख़ुशी में मनाया जाने वाला त्यौहार है। 

0 comments:

Post a Comment