Searching...
Friday, November 9, 2018

होली निबंध (550 शब्द) hindi essay on holi 550 wrds

November 09, 2018


प्रस्तावना
होली भारतवर्ष का एक प्रसिद्ध त्यौहार है यह वास्तव में रंगो का त्योहार है जो हर साल फागुन के महीने में मनाया जाता है। । हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा इसे पूरे भारतवर्ष में मार्च के महीने में मनाया जाता है खासतौर से उत्तर भारत में। ‘होली’ रंगों के इस पवन पर्व के आते ही मानो चेहरे पर एक अद्भुत सी मुस्कान दिखती है। होली को ना जाने लोगों ने कितने रूप दिए, बचपन की होली हो या बुढ़ापे की उल्लास हमेशा एक सी ही होती है। 
होली क्यों मनाया जाता है?
सालों से भारत में होली मनाने के पीछे कई सारी कहानीयाँ और पौराणिक कथाएं है। इस उत्सव का अपना महत्व है, हिन्दू मिन्नतों के अनुसार होली का पर्व बहुत समय पहले प्राचीन काल से मनाया जा रहा है जब होलिका अपने भाई के पुत्र को मारने के लिये आग में लेकर बैठी और खुद ही जल गई। उस समय एक राजा था हिरण्य कश्यप जिसका पुत्र प्रह्लाद था और वो उसको मारना चाहता था क्योंकि वो उसकी पूजा के बजाय भगवान विष्णु की भक्ति करता था। इसी वजह से हिरण्य कश्यप ने होलिका को प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर आग में बैठने को कहा. होलिका को वरदान प्राप्त था के वह अग्नि से नहीं जल सकती।  लेकिन  इसमें भक्त प्रह्लाद तो बच गये परन्तु  होलिका जल कर मर  गई।
  प्रह्लाद भगवान विष्णु का भक्त था इसलिये प्रभु ने उसकी रक्षा की।  उसी समय से हिन्दू धर्म के लोग इस त्योहार को मना रहे है। होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन होता है जिसमें लकड़ी, घास और गाय के गोबर से बने ढेर में इंसान अपने आप की बुराई भी इस आग में जलाता है। भारत के कुछ हिस्सों में  ऐसी मान्यता भी है कि इस दिन सरसों के उबटन से शरीर पर मसाज करने पर शरीर के  सारे रोग और बुराई दूर हो जाती है । होलिका दहन के अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है इस दिन बच्चे आपस में एक दूसरे को रंग लगाते हैं और सब की शुभकामनाएं लेते हैं और सब को बधाई देते हैं।

अपनेपन की होली
रंगो, खुशियों, मिठाइयों, एवं पकवानों से भरी इस त्यौहार को भाईचारे के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। होली उत्सव के एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है जिसमें होलिका को जला कर बुराई पर अच्छाई की जीत के उदाहरण दिया जाते है। होली भारत में मनाये जाने वाला एक खुशियों और रंगों से भरा पर्व है जो हिन्दुओं द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन बच्चे पिचकारी से एक दूसरे पर रंग डालते हैं और महिला एक दूसरे को रंग लगाते हैं और बहुत से अच्छे काम इस दिन किए जाते हैं जैसे कि आपस में गले मिलना और एक दूसरे को होली की शुभ कामना देना।
निष्कर्ष
इस त्यौहार में लोग आपस के मत-भेद भूल कर नई जीवन की शुरुआत के साथ अपने अंदर नई ऊर्जा को भी ले आते है। हिन्दुओं में सारा परिवार इस अनोखे पर्व का पूरे साल इंतजार करता है। हर जगह रंग ही रंग दिखाई देता है पूरा शहर रंगीन हो जाता है। और एक दूसरे को बहुत सारी खुशियां देता है। सबके घरों में तरह तरह के पकवान बनते है। शाम को सब एक दूसरे के घर जाते है और अबीर गुलाल लगते है।

2 comments: