Searching...
Saturday, November 3, 2018

जवाहर लाल नेहरु पर निबंध (100 शब्द)

November 03, 2018


पंडित जवाहर लाल नेहरु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। 
इनका जन्म 14 नवंबर 1889 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था।
 इनके पिता का नाम  श्री मोती लाल नेहरु था 
इनके पिता उस जमाने में एक प्राख्यात वकील थे।
 नेहरु जी ने अपनी शुरुआती शिक्षा घर से ही ली हालाँकि उच्च शिक्षा के लिये उन्होंने इंग्लैंड को चुना 
अपनी पढ़ाई पूरी  के पश्चात् 1912 में वो भारत में लौट आये।
 भारत आते ही वो अपने पिता की तरह वकील बन गये। 
 बाद में वो महात्मा गाँधी के साथ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गये।
 स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वो कई बार जेल भी गये। 
 1947 में भारत की आजादी के बाद वो आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।

0 comments:

Post a Comment