Searching...
Friday, November 9, 2018

होली का त्योहार पर निबंध essay on holi in hindi (175 words)

November 09, 2018


होली भारतवर्ष का एक प्रसिद्ध त्यौहार है।  यह  रंगो का त्योहार है।  इसे  हर साल फागुन के महीने में मनाया जाता है। । हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा इसे पूरे भारतवर्ष में मार्च के महीने में मनाया जाता है खासतौर से उत्तर भारत में। ‘होली’ रंगों के इस पवन पर्व के आते ही मानो चेहरे पर एक अद्भुत सी मुस्कान दिखती है। 
 हिन्दू मिन्नतों के अनुसार होली का पर्व बहुत समय पहले प्राचीन काल से मनाया जा रहा है जब होलिका अपने भाई के पुत्र को मारने के लिये आग में लेकर बैठी और खुद ही जल गई।   लेकिन  इसमें भक्त प्रह्लाद तो बच गये परन्तु  होलिका जल कर मर  गई।
  प्रह्लाद भगवान विष्णु का भक्त था इसलिये प्रभु ने उसकी रक्षा की।  उसी समय से हिन्दू धर्म के लोग इस त्योहार को मना रहे है। होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन होता है जिसमें लकड़ी, घास और गाय के गोबर से बने ढेर में इंसान अपने आप की बुराई भी इस आग में जलाता है। 


रंगो, खुशियों, मिठाइयों, एवं पकवानों से भरी इस त्यौहार को भाईचारे के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है।  इसे  हिन्दुओं द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन बच्चे पिचकारी से एक दूसरे पर रंग डालते हैं 

 इस दिन  हर जगह रंग ही रंग दिखाई देता है पूरा शहर रंगीन हो जाता है। सबके घरों में तरह तरह के पकवान बनते है। शाम को सब एक दूसरे के घर जाते है और अबीर गुलाल लगाते है।

2 comments: